बिहार

रमजानुल मुबारक का चांद नहीं दिखा

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): इस्लामिक कैलेण्डर का नौवां महीना रमजान का चाँद सोमवार को नहीं दिखा। सोमवार को देश एवं राज्य के किसी भी हिस्सों में चांद नहीं देखा गया । इसकी पुष्टि करते हुए खानकाह ए मुजिबिया के प्रबंधक हजरत सय्यद शाह मौलाना मिन्हाजुदीन कादरी मुजीबी और बिहार झारखंड उड़ीसा के मुसलमानों की सबसे बडी एदारा इमारत ए शरिया और एदारा शरिया ने बयान जारी कर बताया है की देश में बंगाल, असम, उड़ीसा, झारखण्ड समेत बिहार के पटना, मधुबनी, सीतामढ़ी, किशनगंज समेत अन्य जिलों में भी रमजान का चाँद नहीं दिखा है । इस्लामिक धार्मिक एदारो ने एलान किया है कि रमजानुल मुबारक का पाक महीना बुधवार से शुरू होगा औऱ रमजान का पहला रोजा बुुधवार को रखा जायेगा. वहीँ रमजान के चांद देखने के लिए लोग सोमवार की शाम से रात तक अपने घरों, ऊंची इमारतों, मस्जिदों से चांद देखने की कोशिश की लेकिन कहीं से भी चांद की तस्दीक नहीं हुई। बुधवार से रमजान के आगाज के चलते अब मंगलवार को पूरे दिन खरीदारी के लिए बाजार गुलजार रहेंगे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण

जीविका के रोजगार मेले में 326 युवाओं को जॉब ऑफर, 802 का हुआ पंजीकरण

error: