बिहार

‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत रैली एवं ई-प्रतिज्ञा का आयोजन

20250626 114701

अररिया, रंजीत ठाकुर। बुधवार 25 जून 2025 को कमांडेंट , 56 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के मार्गदर्शन में“नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत रैली एवं ई-प्रतिज्ञा का आयोजन वाहिनी मुख्यालय के परिसर से बीरपुर मोड़ तक एक जागरूकता रैली निकाली गई

जिसमें “नशा छोड़ो, जीवन संवारो” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना एवं नशामुक्त स्वस्थ समाज की और प्रेरित करना था । इस कार्यक्रम में अधिकारी एवं अन्य बलकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!