बिहार

प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी फुलवारी शरीफ में राखी मेकिंग प्रतियोगिता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन

फुलवारीशरीफ, अजित। प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी फुलवारी शरीफ में गुरुवार को रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय में राखी मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक सुंदर राखियां बनाईं. बच्चों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर, राखी बांधकर और टॉफ़ी खिलाकर रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं.विद्यालय परिसर पूरे दिन भाईचारे, स्नेह और उल्लास के माहौल से गूंजता रहा।

कार्यक्रम में विद्यालय की नई हेड टीचर तबस्सुम प्रवीण और शिक्षिका नीतू शाही ने बच्चों को प्रोत्साहित किया. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका मनोबल और बढ़ा। शिक्षिका नीतू शाही और बच्चों ने विद्यालय परिसर में लगाए गए पेड़-पौधों को भी राखी बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया. बच्चों ने पेड़-पौधों को प्रकृति के भाई-बहन के रूप में मानते हुए रक्षा सूत्र बांधा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Related posts

दुर्गा पूजा को लेकर शेखपुरा में प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने की समीक्षा बैठक, डीजे पर होगी सख्त कार्रवाई

भूमि विवाद और शराबबंदी पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि दिनकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

error: