बिहार

हर्षोल्लास मनाया गया रक्षा बंधन का त्योहार

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार रविवार को फुलवारी संपतचकप्रखंड क्षेत्र में परम्परागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.इस मौके पर बहनों ने नव परिधानों में सुसज्जित होकर आरती की थाल सजायी.और अपने भाई का आरती उतारकर उसके कलाई पर रक्षा सूत्र बांधी.भाई के स्वस्थ , सुखी और दीर्घ जीवन की कामना करते हुए मिठाई खिलाकर मुंह मिठा किया . भाई ने भी अपनी प्यारी बहना से सुरक्षा का वचन दिया.अहले सुबह से ही सड़कों पर दो पहिया , चार पहिया वाहनों पर सवार होकर बड़ी संख्या में राखी बांधने व बंधवाने के लिए लोगों के आने जाने के कारण सड़क व्यस्त रहा.यह सिलसिला सुबह से देर रात तक जारी रहा.वाहनों के लंबी कतार के कारण अधिकांश मार्गो पर जाम सा नजारा रहा वहीं बाजारों में मिठाई और राखी की दुकानों पर भीड़ उमड़ती रही। 

Related posts

महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान पर वीडियो कॉन्फ्रेंस, शेखपुरा डीएम शेखर आनंद ने किया उद्घाटन

बिहार : न्यू तैलिक पंचायत भवन बरबीघा में धूमधाम से मनाया गया सावन महोत्सव 2026

प्रधानमंत्री का युवाओं को नशे के खिलाफ संदेश अत्यंत प्रेरणादायक : मंगल पांडेय

error: