बिहार

पटना के कई इलाकों में झमाझम बारिश: 26 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का अलर्ट!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना में दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने के बाद सोमवार दोपहर झमाझम बारिश हुई। दोपहर करीब एक बजे से कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश होती रही । इस कारण कुछ गली-मोहल्लों में बारिश का पानी जमा हो गया है। नगर निगम के हरनी चक महुली टोला की गलियां बारिश से लबालब हो गयी। जिससे आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।        मौसम विभाग का कहना है कि इस बारिश से गर्मी से बहुत राहत मिलने वाली नहीं है। दोपहर 12 बजे के बाद से एक दर्जन से अधिक इलाकों में बारिश शुरू हुई । इसमें फूलवारी,आशियाना नगर , राजा बाजार, राजीव नगर, पाटलिपुत्रा, शास्त्री नगर, पटेल नगर, बोरिंग रोड, डाक बंगला और कोतवाली बाईपास राम कृष्णा नगर जगनपुरा जीरो माइल संपतचक क्षेत्र में सबसे पहले बारिश शुरू हुई। इसके बाद बेउर के साथ अन्य इलाकों में भी बारिश होने लगी। वही दोपहर बाद तीन बजे से परसा  पुनपुन गौरीचक बेलदारी चक औऱ फूलवारी शरीफ के आसपास के तमाम इलाकों में भी बारिश होने लगा। बारिश का सिलसिला लगातार थोड़ा रुक रुक कर होता रहा । कभी झमाझम तो कभी भारी बारिश के बाद देर शाम के बाद तक रिमझिम बरसात होता रहा जिससे वातावरण का माहौल ठंडा हो गया।

Related posts

बाइक चोरी की वारदात, CCTV में चोर हुआ कैद

काजीकोरैया–राघोपुर मार्जिनल बांध पर कटाव को नियंत्रित करने के लिए युद्धस्तर पर बाढ़ संघर्षात्मक कार्य जारी : अभियंता प्रमुख से मंत्री इं. कुमार शैलेंद्र ने की वार्ता

बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्य सचिव के साथ की बैठक, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का दिया निर्देश

error: