बिहार

पटना सिटी में बारिश बनी मुसीबत, CCTV टावर गिरा

पटनासिटी, रॉबीन राज। पटना सिटी के नून के चौराहा के समीप स्थित पटना पुलिस का एक सीसीटीवी टावर भारी बारिश के कारण असंतुलित होकर आधा गिर गया। टावर सड़क के किनारे खतरनाक ढंग से लटक गया, जिससे स्थानीय लोगों एवं राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची।

Advertisements
Ad 1

वहीं क्षेत्र को घेराबंदी कर आवागमन रोक दिया गया। जिसके बाद हाइड्रा क्रेन मशीन की मदद से लटक रहे टावर को सुरक्षित तरीके से हटाने का कार्य शुरू किया गया। गौरतलब है कि यह CCTV टावर अपराध नियंत्रण और निगरानी के लिए लगाया गया था, लेकिन बारिश के कारण इसकी नींव कमजोर पड़ गई, जिससे यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने बारिश के मौसम में इस तरह की घटनाओं से बचाव को लेकर बेहतर इंतजाम की मांग की हैं।

Related posts

बिहार कैबिनेट मीटिंग में 20 अहम प्रस्तावों पर मुहर, AI मिशन, E-Bus और E-Voting जैसे बड़े फैसले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए बैठक आयोजित किया गया

शेखपुरा डीएम ने EVM वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

error: