बिहार

रेल सुरक्षा बल पुलिस ने बचाई महिला की जान

पटना: राजेन्द्रनगर स्टेशन पर ऑन ड्युटी सिपाही विश्वजीत कुमार-1 ने देखा कि एक महिला आत्महत्या के उद्देश्य से ट्रैक के बीच में लेटी हुई है. सूचना मिलते ही महिला अधिकारी अपने कर्मी के साथ तुरन्त वहाँ पहुँचकर उक्त महिला को अपने साथ राजेन्द्रनगर रेल सुरक्षा बल, पोस्ट पर लेकर आई पुछताछ करने पर उक्त महिला ने अपना नाम रेशमी देवी, पति का नाम शिव लाल सहनी, गंगा देवी काॅलेज के नजदीक झोपङपट्टी की रहने वाली है बतलाया, जिसका थाना- कंकङबाग,जिला- पटना है.

उक्त महिला ने कहा कि अपने पति के घरेलू झगङे से वह काफी तनाव में थी, कल ही से खाना-पीना छोङकर, आत्महत्या इरादे से पहुँची थी. मानवता को अपनाते हुए उसकी माँग पर, रेल सुरक्षा बल द्वारा उसे भोजन उपलब्ध कराने पश्चात, उसके पति को बुलाकर उसे काउन्सलिंग करने के उपरान्त, सारी कानुनी औपचारिकता को पुरी करते हुए, रेशमी देवी को उसके पति के हवाले कर दिया गया।

Related posts

चेहल्लुम जुलूस के दौरान दो अखाड़ों में विवाद, हंगामे में खाजेकला थाना प्रभारी घायल!

एनएमसीएच में एचपीवी टीकाकरण जागरूकता पर सीएमई आयोजित, सर्वाइकल कैंसर रोकथाम पर दिया गया जोर

सिख गुरुओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को अभिलंब प्रशासन गिरफ्तार करें : त्रिलोक सिंह निषाद

error: