बिहार

रेल पुलिस पटना ने अपराध नियंत्रण और ऑपरेशन क्लीन के तहत बड़ी सफलता हासिल की

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) रेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में दिसंबर 2024 के ऑपरेशन क्लीन की उपलब्धियों को साझा किया गया। गोष्ठी में सभी रेल पुलिस अधिकारियों, निरीक्षकों और थाना प्रभारियों ने भाग लिया।

ऑपरेशन क्लीन की उपलब्धियां-

दिसंबर 2024 में पटना रेल पुलिस ने 99 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनमें 103 मोबाइल और 89 सिम कार्ड जब्त किए गए। इसके साथ ही 494.400 लीटर देसी शराब और 1599.920 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इसके अतिरिक्त, 7 किलो गांजा भी जब्त किया गया। जब्त सामान की अनुमानित कीमत 28,80,000 रुपये बताई जा रही है।

रेल पुलिस द्वारा इस अवधि में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए। अपराधियों पर लगाम कसने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए अधिकारियों ने लगातार निगरानी रखी। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए 50 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र दिए गए। साथ ही, 45 को नगद राशि और 5 को विशेष रूप से सुशोभित किया गया।

Related posts

नई दुग्ध संग्रहण समितियों के गठन में लाएं तेजी : डीएम

वृक्षारोपण ही प्रकृति के प्रति हमारी सच्ची सेवा है : रत्नेश कुशवाहा

एम्स पटना और स्टेट हेल्थ सोसाइटी बिहार की ऐतिहासिक साझेदारी, अब हर सरकारी अस्पताल में मिलेगा एक समान आपातकालीन उपचार

error: