क्राइमबिहार

पटना में मोबाइल लुटेरा को रेल पुलिस ने पकड़ा

20240218 065445

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। ऑपरेशन क्लीन के तहत राजधानी में अपराध और अपराधियों के धरपकड़ को लेकर चलाये जा रहे अभियान में पटना रेल पुलिस को सफलता हाथ लगी हैं। पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरे को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से लूटी गई मोबाइल, 3500 रुपए कैश, फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ है।

भोजपुर के रहने वाले कन्हैया कुमार ने बताया कि 7 फरवरी को आरा जाने के लिए पटना जंक्शन के चार नंबर प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। उसी वक्त इमरजेंसी कॉल के लिए एक युवक ने उससे मोबाइल मांगा। मौका देखकर मोबाइल लेकर भाग निकला। इस बीच उसका पीछा करने के दौरान कन्हैया का पर्स गिर गया। जिसमें 3000 कैश, एटीएम कार्ड और कई महत्वपूर्ण कागजात थे।

पूरी वारदात स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। कन्हैया ने आगे बताया कि जब दूसरे दिन एटीएम बंद कराने के लिए बैंक पहुंचा तो खाते से अवैध तरीके से 60 हजार रुपए निकाले जाने की सूचना मिली। जिसके बाद रेल साइबर थाने में मामला दर्ज कराया। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। इस बीच वो एक बार फिर दूसरे लोगों को शिकार बनाने के लिए स्टेशन पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया और आगे कि कार्रवाई में जुट गई हैं।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!