झारखण्डताजा खबरें

खोज में पहुंची रघुनाथपुर पुलिस, कर रही छापेमारी!

धनबाद: पुरुलिया जिला के रघुनाथपुर थाना इंस्पेक्टर तुफान कुमार दास के नेतृत्व मे एक टीम शनिवार को झरिया थाना पहुंची. पुलिस इलाके में बाइक चोर गिरोह को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी. बता दें कि पुरुलिया पुलिस बाइक चेंकिग अभियान चला रही थी.

इस दौरान बाइक चोर गिरोह का एक सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गया. बंगाल पुलिस के होश तब उड़ गए जब उक्त बाइक चोर का तार रघुनाथपुर से कई किलोमीटर दूर धनबाद जिला के झरिया शहर से मिला.

गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर पुलिस ने एक टीम गठित कर तलाश में जुट गयी. शनिवार को झरिया थाना पहुचीं और झरिया पुलिस का सहयोग लिया. इसके बाद झरिया थाना के एएसआई सच्चिदानन्द गुप्ता अपने दल बल और रघुनाथपुर पुलिस के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी करने उतर गये. छापामारी के दौरान कई लोगों से पूछताछ भी किया गया.

इस मामले को लेकर एएसआई सचिदानंद गुप्ता ने कहा कि एक बाइक चोर के निशानदेही पर रघुनाथपुर थाना की पुलिस शनिवार को झरिया थाना पहुचीं. कई जगह छापेमारी भी की गयी. कुछ लोगो को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है. ताकि बाइक चोर गिरोह का सुराग मिल सके।

Related posts

नेपाल में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा पत्रकारिता सम्मेलन में सम्मानित हुए पत्रकार डॉ. शशि भूषण कुमार

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल हुए शामिल

तीसरे अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा पत्रकारिता सम्मेलन–2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे पत्रकार शशि भूषण कुमार

error: