बिहार

महाशिवरात्रि पर निकलने वाले शोभायात्रा को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया

पटनासिटी, (न्यूज क्राइम 24) महाशिवरात्रि महोत्सव शोभा यात्रा समिति की ओर से महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 8 मार्च को निकलने वाली शिव बारात शोभायात्रा के लिए विभिन्न मोहल्ले में अलग-अलग टोलियो ने जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इससे पहले श्री बड़ी पटन देवी एवं गरह मंदिर पहुंच कर माता जी को आमंत्रण कार्ड समर्पित कर आशीष लिया।

जनसंपर्क अभियान खाजेकला मच्छरहटा चौक नई सड़क दीदारगंज रिकाबगंज कटरा बाजार आदि मोहल्ले में संयोजक राजेश साह, उपाध्यक्ष विनय केसरी दिलीप चौधरी, टिंकू राउत, मुकेश अग्रहरि, सुरेश सिंह पटेल, राजू चंद्रवंशी, हरेंद्र यादव, जय कृष्ण प्रसाद, उदय यादव, किशोरी प्रसाद, संतोष जायसवाल, राजेश यादव, धीरेंद्र सिंह, लालू शर्मा, शाह कमल कृष्ण, अजय कुमार के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाकर शोभा यात्रा में आने का आमंत्रण दिया गया लोगों से अपने अपने मोहल्ले से कीर्तन मंडली और झांकियां के साथ अधिक संख्या में शामिल होने का अनुरोध किया गया। शोभा यात्रा 8 मार्च को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सिमली स्थित प्राचीन शिव मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकलेगी जो अशोक राजपथ के मुख्य मार्ग होते हुए गायघाट स्टेशन श्री गौरी शंकर मंदिर तक जाएगी।

Related posts

समालखा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, शान से लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर संपतचक पीएचसी में गूंजीं दो किलकारियां, परिवारों की खुशियां हुईं दोगुनी

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी

error: