बिहार

पटना सिटी के गली गली में चलाजनसंपर्क अभियान

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) वार्ड नं 58 और वार्ड नं 71 में भाजपा युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क अभियान में शामिल युवा स्थानीय लोगों से विकसित भारत के सपने को साकार करने के एनडीए गठबंधन के भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद जी को कमल छाप पर बटन दबाकर विजय बनाएं। जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व राकेश बबलू और विनीत कुशवाहा, मयंक जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया।
इस कार्यक्रम में सन्नी यादव, मनोज मेहता सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

दूसरी ओर चुनावी अभियान को गति प्रदान करने के लिए त्रिपोलिया मोड़, मिसीकर टोली, बजरंग पुरी मोड़, शनिचरा मोड़ पर नुक्कड़ सभा आयोजित किया गया। उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की प्रेरणा से समाज के सभी वर्गो के उत्थान का काम कर रही है। तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए कमल छाप पर बटन दबाकर एनडीए गठबंधन के भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद को विजय बनाएं।

Related posts

झमाझम बारिश ने खोली जलनिकासी की पोल, एम्स रोड से संपतचक तक सड़कों पर भरा पानी

रबीउल अव्वल का चांद नहीं दिखा, 15 अगस्त से शुरू होगा नया इस्लामी महीना

‘मिशन ग्रीन विलेज’ के तहत बांटे गए 200 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

error: