बिहार

नशा मुक्ति अभियान के तहत निकली गई जन जगरूपता रैली

अररिया, रंजीत ठाकुर : बथनाहा में रविवार को स्थानीय युवाओं के द्वारा युवा शक्ति सेना के बैनर तले नशा मुक्ति अभियान के तहत जन जगरूपता रैली निकाली निकली गई । रैली बथनाहा कोशी कॉलोनों स्थित बड़ा फील्ड से निकाला गया जो बथनाहा हाट चौक ,बीरपुर चौक ,मंडल चौक होते हुवे बथनाहा कोशी कॉलोनी का भ्रमण किया तथा नशा मुक्ति हेतु नारा भी लगाया । कार्यक्रम का समापन पुनः कोशी कॉलोनी फील्ड में किया गया तथा युवाओं ने संकल्प लिया कि क्षेत्र के युवाओं में बढ़ रहे नशा के लत को घर घर जा कर समझना है तथा लोगों को नशा से होने वाली हानि के संबंध में बताना है तथा नशा करने से रोकना भी है ।

Advertisements
Ad 1

इसके बाद भी अगर नहीं माने तो वैसे नशेडियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया जाएगा । नशा मुक्ति अभियान का संचालन कर रहे राहुल सोनी ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं में नशा की लत ज्यादा लग गई है जिस कारण युवा पीढ़ी बर्बाद हो रहा है । जिसे देखते हुवे हम युवाओं ने संकल्प लिया है कि क्षेत्र में बढ़ रहे नशा के चलन को रोकना है । वहीं इस कार्यक्रम में क्षेत्र के तीन दर्जन से अधिक युवाओं ने भाग लिया । वहीं जन जगरूपता रैली का संचालन राजवीर मंडल ,मानस मिश्रा,ऋतिक मल्लिक ,सागर वर्मा ,मो अजहर राजा ,ठाकुर रौनक कामत आदि कर रहे थे ।

Related posts

बंद चीनी मिलों को सहकारी संस्थाओं के माध्यम से चलाने के लिए एक्ट में होगा संशोधन

राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने मुझ पर जो भी भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा : अरविंद शर्मा‎

सोरंगपुर में प्रेसबायोपिया जांच शिविर: 300 महिलाओं को मिला लाभ, चश्मा वितरण शुरू

error: