बिहार

पाटलिपुत्र विश्विद्यालय प्रशासन के खिलाफ किसान कॉलेज के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

नालंदा(राकेश): बिहार शरीफ ब्लिस 2021-22 सत्र का परीक्षा केंद्र बिहार शरीफ से बदलकर पटना कर दिया है जिसके कारण छात्रों में आक्रोस है l छात्रों का कहना है कि परीक्षा के मात्र दो दिन पहले ही विश्विद्यालय द्वारा एडमिट कार्ड जारी कर बताया गया कि आपका परीक्षा केंद्र बिहार शरीफ से बदलकर पटना कर दिया गया है जबकि इसके पूर्व में कई वर्षों से Blis की परीक्षा बिहार शरीफ में ही कराई जाती थी

विश्विद्यालय के इस निर्णय से छात्र- छात्राएं नाराज हैं इस कड़ाके की ठंड में छात्र-छात्राओं को लगातार छः दिनों बिहार शरीफ से पटना यात्रा कर परीक्षा देने में असक्षम है l छात्रों का मांग है की विश्विद्यालय प्रशासन परीक्षा केंद्र पटना से बदलकर वापस बिहार शरीफ किया जाय l

Advertisements
Ad 1

इस मौके पर छात्र नेता प्रतिक राज ने कहा कि अगर विश्विद्यालय प्रशासन के द्वारा एक दिन के भीतर परीक्षा केंद्र को नहीं बदला गया तो हम बाध्य होकर विश्विद्यालय प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे l

इस मौके पर शशित कुमार, दीपक कुमार, सपना कुमारी, ज्योति कुमारी, गुड्डी कुमारी, नूतन कुमारी, दीपा कुमारी, रिचा कुमारी, वंदना कुमारी नीतीश कुमार आदि सैंकड़ों छात्र- छात्राएं उपस्थित थे l

Related posts

मुख्यमंत्री ने पटना शहर स्थित विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का किया निरीक्षण

नगर पुलिस अधीक्षक मध्य का हवाई अड्डा थाना में औचक निरीक्षण

अनुत्तीर्ण छात्राओं को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल, डीपीओ (माध्यमिक) की अध्यक्षता में अहम बैठक

error: