बिहार

जोगबनी-भारत-नेपाल सीमा गेट पर कार्यक्रम का आयोजन, बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्प

अररिया, रंजीत ठाकुर। रविवार 26 नवंबर 2023 की संविधान दिवस के अवसर पर भारत-नेपाल सीमा स्थित जोगबनी जय प्रकाश नारायण गेट के समीप अररिया जिला को बाल विवाह,बाल श्रम , बाल यौन शोषण , मानव तस्करी, नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का आयोजन जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अररिया, 56वीं एस.एस.बी गृह मंत्रालय भारत सरकार बथनाहा, आर पी एफ जोगबनी, जी आर पी जोगबनी के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।

संविधान दिवस पर शपथ दिलाने का कार्य सहायक सेनानायक अर्जुन अदनुर के द्वारा किया गया। जहां उपस्थित दर्जनों भारत नेपाल सीमा के आम जनमानस को दिलाया।
इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन जागरण कल्याण भारती, फारबिसगंज के अध्यक्ष संजय कुमार ने किया। वहीं कार्यक्रम में मोo अर्श आलम,सचिन कुमार यादव, रविन्द्र कुमार मंडल, सोनू कुमार, कुलदीप कौर,सहनी यादव, ए एस आई नरेन्द्र सिंह, आर पी एफ जोगबनी संजय सिंह, जी आर पी प्रभारी थाना अध्यक्ष राणा रंजीत सिंह ने भी अपने अपने विचार दिये।

Related posts

15 अक्टूबर को होगा ‘द क्लब डांडिया नाइट 2.0’ का आयोजन

मारवाड़ी महिला समिति ने लगाया मेडिकल कैंप, नेत्रदान और अंगदान के प्रति किया जागरूक

स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, हंगामा करने के आरोप में भेजा गया जेल

error: