बिहार

महिला गर्भवती महिलाओ नवजात बच्चे की सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए एम्स में कार्यक्रम

20250909 153759

फुलवारीशरीफ, अजित। एम्स पटना के पेशेंट सेफ्टी सेल की ओर से सोमवार 8 सितम्बर को “सेफ न्यूबॉर्न एंड चाइल्डहुड” विषय पर जागरूकता और संवेदनशीलता से जुड़े सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत की गई. इस आयोजन का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और समाज को शिशु एवं बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

इस कार्यक्रम का संचालन ईडी डॉ. एस. वर्ष्णेय के मार्गदर्शन में किया जा रहा है. नोडल पेशेंट सेफ्टी ऑफिसर डॉ. दिवेंदु भूषण ने बताया कि हर गर्भवती महिला तक नवजात और बाल सुरक्षा का संदेश पहुँचना जरूरी है. उन्होंने नवजात के नियमित वज़न की जांच और समय पर टीकाकरण की महत्ता पर जोर दिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन ऑफिसिएटिंग एमएस डॉ. अमित राज और डीन एकेडमिक्स डॉ. संजय पांडे ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. मुक्ता अग्रवाल, नवजात शिशु विभागाध्यक्ष डॉ. भावेश कांत, डॉ. आर.के. मोंडल, डॉ. रतेश नायर, डॉ. हसमुख जैन सहित विभिन्न संकाय सदस्यों की उपस्थिति रही। आगामी सप्ताह के लिए कई कार्यक्रम तय किए गए हैं जिनमें पोस्टर प्रेजेंटेशन, आउटरीच प्रोग्राम, रंगोली प्रतियोगिता और सिक्योरिटी गार्ड्स को बीएलएस ट्रेनिंग शामिल है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!