बिहार

प्रो अभ्यानंद सिन्हा बने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव, हुआ स्वागत

पटना(न्यूज क्राइम 24): डिग्री कॉलेज राजगीर के प्राचार्य प्रो० अभ्यानंद सिन्हा जी को राजभवन द्वारा पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव नियुक्त किया गया। आज कुलसचिव का पदभार ग्रहण करने पर टीपीएस कॉलेज के गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ कृष्णनंदन प्रसाद ने बुके देकर स्वागत व अभिनंदन किया, एवं कहा कि आपके आने से विश्वविद्यालय को एक नई दिशा मिलेगी एवं आपका अनुभव विश्वविद्यालय के बेहतरीन कार्य में काम आयेगी।

बिहार प्रदेश छात्र जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव सह पटना विश्वविद्यालय के छात्र नेता चंदन कुमार चंचल ने कुलसचिव प्रो० अभ्यानंद सिन्हा जी का स्वागत करते हुए कहा कि पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय को एक विद्वान कुलसचिव मिले हैं।

Advertisements
Ad 1

अभ्यानंद सिन्हा के आने से पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति को और मजबूती प्रदान होगी एवं विश्वविद्यालय की विकास होंगी। पाटलिपुत्र निर्माण सेना के छात्र नेता शिवम कुमार प्रसार ने कहा की आपके आने से सभी छात्र- छात्राओ मे काफी खुशी का माहौल है,कुलसचिव को बधाई देने मे धर्मपाल राज, आशुतोष, अमन, नीतीश एवं दर्जनों छात्र नेताओं ने बधाई दिया।

Related posts

DM शेखर आनंद ने दिखाई हरी झंडी, CSC सेंटर पर कराएं प्रमाणीकरण वरना बंद हो जाएगी पेंशन

बिहार : 18 साल बाद शेखपुरा पहुंचे IAS आर. लक्ष्मणन, डीएम ने किया भव्य स्वागत

बिहार तकनीकी सेवा आयोग के समक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्टों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

error: