बिहार

पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेगा रोड शो शुरू

20240512 200729

पटना, अजित : बिहार की राजधानी पटना में अंतिम चरण में चुनाव होना है और इसे लेकर उत्साह इस कदर पटना मे पीएम के रोड शो का देखने को मिल रहा है कि आज देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेगा रोड शो को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग सड़कों के किनारे छतों पर मौजूद है. लोग अपने प्रधानमंत्री के ऊपर फूल बरसा रहे हैं उनका स्वागत कर रहे हैं.भारी सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग के बीच पटना आवासी अपने प्रधानमंत्री की एक झलक पाने को बेताब दिख रहे हैं. फूलों से सजे विशेष वहां पर सवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद है. हर तरफ उमड़े जन सैलाब को प्रधानमंत्री हाथ हिला हिला कर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं.लोग भी उत्साह से नरेंद्र मोदी के जयकारे लगा रहे हैं. लोगों का उत्साह इस कदर है कि लोग प्रधानमंत्री को देखते ही अबकी बार 400 पार का नारा लगाकर भव्य स्वागत कर रहे हैं.

img 20240512 wa004365852911691155720

रविवार की देर शाम करीब सात बजकर एक मिनट बजे के बाद जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो का काफिला पटना एयरपोर्ट से निकला तो लोगों का हम सड़क के दोनों ओर जो कई घंटे से खड़ा था जयकारे लगाने लगा. बता दे की पटना में 200 लोकसभा सीट पटना साहिब और पाटलिपुत्र में 1 जून को आखिरी चरण में मतदान होना है इस मतदान को लेकर पटना वीडियो का उत्साह देखने को मिल रहा है ऐसे में प्रधानमंत्री का मेगा रोड शो देख ले पटना के लोग कई घंटे से राजधानी पटना के उन इलाकों में जमा हुए जिन इलाकों से प्रधानमंत्री का रोड शो गुजरने वाला है. पटना एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री का मेगा रोड से निकलकर बेली रोड होकर पटना के डाक बंगला इलाके में पहुंचा जहां भाजपा के दिग्गज नेताओं और हजारों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. प्रधानमंत्री के काफिले में चल रहा है वाहनों पर फूलों की लगातार वर्षा की जा रही है.

पटना में पीएम मोदी का मेगा रोड शो को लेकर काफी दिनों से बीजेपी तैयारी कर रहा था. पटना में मोदी के रोड शो के लिए काफी संख्या में सुरक्षा व्यस्था को तैनात किया गया है. सड़क के दोनों ओर पुलिसकर्मी तैनात हैं साथ ही सड़क किनारे की बिल्डिंगों पर भी पुलिस बल तैनात है. बीजेपी कार्यकर्ता, जेडीयू और एनडीए के नेता और कार्यकर्ता भी पटना की सड़कों पर आए हुए हैं.

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!