बिहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद रविशंकर प्रसाद के कामों का किया तारीफ

20240525 180202

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना से राजग प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद के कामों की तारीफ करते हुए उनको एक पत्र लिखा। देश के लोकप्रिय नेता और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने साथी कार्यकर्ता रविशंकर प्रसाद को एक पत्र लिखकर पटना साहिब क्षेत्र की जनता के प्रति यह संदेश बताने का आग्रह किया है कि मोदी का पल-पल देशवासियों के नाम है और उन्होंने श्री प्रसाद के विजई होने की कामना भी की।

img 20240525 wa00205608196781019844295

स्व. अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी सरकार में उनके सहयोगी मंत्री के रूप में श्री प्रसाद द्वारा किए गए कार्य की उन्होंने सराहना की। विशेष रूप से डिजिटल इंडिया , सस्ता इंटरनेट की उपलब्धता, कॉमन सर्विस सेंटर की सेवाओं से सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे जनता को मिला। उन्होंने यह विशेष रूप से बताया देश में स्टार्टअप, उद्धमिता के विकास हेतु युवाओं को प्रोत्साहित करने में भी आपका निरंतर प्रयास रहा। कानून एवं न्याय मंत्री के रूप में भी श्री प्रसाद के काम की सराहना अपने पत्र में की है। उन्हें इस बात की खुशी हुई कि पटना साहिब संसदीय क्षेत्र में जनता के सुख-दुख में वो खड़े रहे और आगे भी वे कोई कमी नहीं रखेंगे। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि वो अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!