बिहार

सरस्वती पूजा की तैयारी जोरों पर, प्रतिमा को अंतिम रूप देने में लगे हैं मूर्तिकार

Advertisements
Ad 5

अररिया, रंजीत ठाकुर : आगामी 23 जनवरी को होने वाले सरस्वती पूजनोत्सव की तैयारी नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय समेत भारत नेपाल सीमा क्षेत्र के फुलकाहा, सोनापुर, घुरना, बसमतिया, अचरा, भोड़हर, लक्ष्मीपुर, मानिकपुर आदि क्षेत्रों में जोर शोर से की जा रही है। स्कूली छात्र-छात्राएं मां सरस्वती की निष्ठा पूर्वक पूजन एवं उस दिन होने वाले विभिन्न कार्यक्रम में कोई कसर छोडना नहीं चाहते।

Advertisements
Ad 1

जिसको लेकर पूरी तन मन धन लगा रहे हैं। जानकारी के अनुसार इन क्षेत्रों में लगभग पांच दर्जन पूजा पंडाल बनाये जा रहे हैं। पूजा की तैयारी में धन जुटाने के लिए बच्चे चंदा रसीद काट रहे हैं। मां सरस्वती के प्रति युवाओं एवं बुजुर्गों में भी काफी आस्था व उत्साह देखी जा रही है। मूर्ति कार उमेश पासवान ने बताया कि एक माह से मां सरस्वती की प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है। दर्जनों मूर्ति का एडवांस बुकिंग हो गया है। उन्होंने कहा इस बार लोगों में सरस्वती पूजा को लेकर काफी आस्था और उत्साह देखा जा रहा है।

Related posts

चौक थाना की कार्रवाई : फरार तीन एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार!

अपने ही विद्यालय के शहीद छात्र को याद कर भावुक हुआ

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस की पूर्व संध्या पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया

error: