बिहार

जिलाधिकारी पटना द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की तैयारियों की समीक्षा की गई

Advertisements
Ad 5

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना जिला में इसके सफल आयोजन के लिए ज़िलाधिकारी द्वारा दस कोषांग बनाया गया है। आज ज़िलाधिकारी ने सभी कोषांगों के नोडल अधिकारियों एवं सहायक नोडल अधिकारियों के साथ गेम्स की तैयारियों की समीक्षा की तथा पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।

विदित हो कि बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स 4 मई से 15 मई तक आयोजित किया जा रहा है। पटना, गया, राजगीर, बेगूसराय एवं भागलपुर और दिल्ली में कुल 28 खेलों का आयोजन होगा।

Advertisements
Ad 1

उद्घाटन दिवस 4 मई को यातायात एवं पार्किंग की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी द्वारा निदेशित किया गया कि आयोजन स्थल पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग; पटेल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, दीघा; आई0ए0एस0 भवन, हवाई अड्डा के नजदीक; ज्ञान भवन, गाँधी मैदान; जे0पी0 गंगा पथ एवं BSAP-5, मिथिलेश स्टेडियम, फुलवारीशरीफ पर आवश्यक समन्वय हेतु नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाए। विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से भी आवश्यक प्रतिनियुक्ति कर दी जाए। सभी आयोजन स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं की उत्कृष्ट व्यवस्था हो। जिलाधिकारी ने जिला अग्निशमन पदाधिकारी को निदेशित किया कि सभी आवासन स्थलों पर फायर ऑडिट ससमय कराना सुनिश्चित करें एवं दृष्टिगोचर त्रुटियों का भी निष्पादन सुनिश्चित कराएँ।

Related posts

“मंथन” एनजीओ द्वारा समाज के पिछड़े वर्गों के बच्चों का एम्स पटना में शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन

जिलाधिकारी के निदेश पर पटना शहर में आज बारहवें दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में होगा कार्यकर्ता सम्मान समारोह : प्रदीप काश

error: