बिहार

प्रेम लोक मिशन स्कूल में बाल दिवस पर धूमधाम रंगारंग कार्यक्रमों से गूंजा परिसर

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना के संपतचक बैरिया स्थित प्रेम लोक मिशन स्कूल में बाल दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया. विद्यालय परिसर दिनभर बच्चों की हंसी, गीत-संगीत और विविध प्रतियोगिताओं से सराबोर रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय निदेशक गुरुदेव श्री प्रेम ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “बच्चे देश का भविष्य हैं। बाल दिवस का उद्देश्य बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को उजागर करना और उन्हें सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करना है। शिक्षा के साथ संस्कार और चरित्र निर्माण पर विशेष ध्यान देना ही हमारा लक्ष्य है।

Advertisements
Ad 1

बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों व शिक्षिकाओं ने मंच पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का संचार हुआ. बच्चों ने लैमन रेस, चेयर रेस, वन मिनट गेम, वॉल डांस, पेयर डांस जैसे कई खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. नन्हें-मुन्ने छात्रों ने चाचा नेहरू के वेश में रैंप वॉक कर सबका मन मोह लिया।

विद्यालय के कई प्रतिभाशाली छात्रों ने अपने नृत्य, कविता, गीत और लघु-नाटिका के माध्यम से बाल दिवस का महत्व बताया. खास तौर पर प्रस्तुत की गई एकांकी में बच्चों ने ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान आने वाली चुनौतियों को रोचक तरीके से मंचित किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

Related posts

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

राष्ट्रीय शहरी आजीविका समूह के सदस्यों को एचआईवी एड्स पर दिया गया एकदिवसीय प्रशिक्षण

error: