बिहार

बिहार बदलाव के करीब, 4 साल में अर्थव्यवस्था 4 गुना करेंगे : वर्ल्ड लीडर्स फोरम में बोले सीएम सम्राट चौधरी

पटना, नरेश अग्रवाल : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने द इकोनॉमिक टाइम्स के ‘वर्ल्ड लीडर्स फोरम’ में कहा कि बिहार बदलाव के करीब खड़ा है। ‘Build Bihar, Believe in Bihar’ के संकल्प के साथ राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सीएम की बड़ी बातें:

  1. सुशासन पर: 6 लाख 42 हजार आवेदन आए, 96% का निष्पादन हुआ। हर आवेदन के लिए 30 दिन की सीमा, लापरवाह अफसर पर स्वतः निलंबन।
  2. निवेश नीति: 2026 में सेमीकंडक्टर और GCC के लिए नई नीति लागू। पहले 350 मेगावाट बिजली थी, अब 10 हजार मेगावाट से ज्यादा। उपभोक्ताओं को 23 हजार करोड़ का अनुदान।
  3. जल प्रबंधन: उत्तर बिहार के 16 जिले बाढ़ से प्रभावित, दक्षिण में सूखा। सिंचित भूमि 21 लाख से बढ़कर 44 लाख हेक्टेयर हुई। कोसी को अभिशाप से वरदान बनाएंगे। कोसी-मेची लिंक और सोन-फल्गू लिंक पर काम तेज।
  4. इंफ्रास्ट्रक्चर: बिहार में 4 एयरपोर्ट चालू, 10 पर काम जारी। 6 एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं। गंगा-गंडक-कोसी किनारे फोर लेन और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की योजना। हल्दिया से वीरपुर तक जलमार्ग।
  5. रोजगार-शिक्षा: पहले 53 लाख लोगों को नौकरी-रोजगार दिया, अब 5 साल में 1 करोड़ का लक्ष्य। 15 जुलाई से एक साथ 211 नए डिग्री कॉलेज शुरू। 551 मॉडल स्कूल बन रहे हैं। 3.5 लाख एकड़ पर 12 नई टाउनशिप।
  6. महिला सशक्तिकरण: 43 लाख महिलाएं लखपति दीदी बनीं। 40 हजार से ज्यादा महिला पुलिसकर्मी, देश में सबसे ज्यादा।

सीएम ने कहा – बिहार में मक्का, केला पर फूड प्रोसेसिंग की अपार संभावना है। नालंदा, विक्रमशिला, हरिहरनाथ, बोधगया और विष्णुपद कॉरिडोर विकसित हो रहे हैं। अगले 4 साल में अर्थव्यवस्था को 4 गुना करना लक्ष्य है।

Related posts

स्टार्टअप के लिए पटना में तैयार हो रहा नया इकोसिस्टम

कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा और सम्मान को लेकर एम्स पटना में दो दिवसीय कार्यशाला

सीएम सम्राट चौधरी ने की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात

error: