बिहार

सीएम सम्राट चौधरी ने की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात

पटना, जया कुमारी : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा के साथ नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात कर बिहार के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक के मुख्य बिंदु:

  1. कोसी-मेची लिंक: प्रथम चरण के लिए राशि और द्वितीय चरण के तकनीकी अनुमोदन के लिए NWDA और जल शक्ति मंत्रालय को कार्रवाई का निर्देश।
  2. कोसी हाई लेवल डैम: सीएम के आग्रह पर वित्त मंत्री ने कोसी नदी पर हाई लेवल डैम के DPR को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। संयुक्त तकनीकी समिति में बिहार का एक सदस्य भी रहेगा।
  3. केंद्रीय सहायता: 30 सितंबर तक SNA & SPARSH लागू करने और SASCI के तहत Reform Based Incentive को प्रभावी बनाने पर सहमति, जिससे बिहार को अधिक राशि मिलेगी।
  4. शिक्षा संस्थान: भागलपुर में विक्रमशिला विश्वविद्यालय के लिए 219 एकड़ और हाजीपुर में NIFTEM के लिए 100 एकड़ जमीन बिहार सरकार ने दे दी है, कार्य जल्द शुरू करने का आग्रह।
  5. अन्य परियोजनाएं: सोन-फल्गू रिवर लिंक, महाबोधि कॉरिडोर और विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर का कार्य भी जल्द शुरू करने पर चर्चा हुई।

सीएम ने कहा कि बैठक सकारात्मक रही और केंद्र से सहयोग का आश्वासन मिला है।

Related posts

स्टार्टअप के लिए पटना में तैयार हो रहा नया इकोसिस्टम

कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा और सम्मान को लेकर एम्स पटना में दो दिवसीय कार्यशाला

बिहार बदलाव के करीब, 4 साल में अर्थव्यवस्था 4 गुना करेंगे : वर्ल्ड लीडर्स फोरम में बोले सीएम सम्राट चौधरी

error: