बिहार

जनसंख्या नियंत्रण पर उचित कानून बनाने के विरोध में कुतर्क करते रह्ते हैं जो राष्ट्र हित मे नही है : प्रवीण कुमार

अररिया(रंजीत ठाकुर): जनसंख्या नियंत्रण के विषय पर विश्व में सबसे पहले नीति बनाने वाला हमारा देश संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के अनुसार विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन चुका है।और फिर भी कुछ तथाकथित बुद्धिजीवी व दल के लोग जनसंख्या नियंत्रण पर उचित कानून बनाने के विरोध में कुतर्क करते रह्ते हैं जो राष्ट्र हित मे नही है। उक्त बातें जनसँख्या समाधान फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने आगामी कार्ययोजना को लेकर फ़ारबिसगंज में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में कही।

जिला संयोजक योगेश मंडल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि देश के संसाधनों पर बोझ बढ़ाती जनसंख्या पर नियंत्रण हेतु सख्त कानून बनवाने के लिए फाउंडेशन कृतसंकल्पित है और इसे शीघ्र लागू कराने हेतु निरन्तर जन जागरूकता और आंदोलन चला रही है।इस दौरान उन्होंने फाउंडेशन राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा आगामी कार्ययोजना पर लिए गये निर्णय की जानकारी देते कहा कि 29 अप्रैल को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी गाजियाबाद (दिल्ली सीमा) से पीएमओ तक मार्च व अनिश्चितकालीन धरना के तिथि में तत्काल बदलाव कर अब इसे 23 सितंबर 2023 को आयोजित किया जाएगा।

वही इससे पूर्व जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के समर्थन चलाये जा रहे हस्ताक्षर अभियान को को आगे बढ़ाते हुए 30 जून तक चलाने एवं 11जुलाई विश्व जनसँख्या दिवस पर देशभर के सभी जिला मुख्यालयों पर वृहत धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से मांग पत्र सौपें जाने की बात कही।वही बैठक में मौजूद फाउंडेशन के प्रदेश सचिव सुबोध मोहन ठाकुर एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष मृणाल शेखर ने बताया कि सभी कार्यक्रमों की सफलता हेतु शीघ्र ही पूरे प्रदेश के जिलों में कार्यकर्ता बैठक आयोजित किये जायेंगे।मौके पर राहिल खान भूपेश शर्मा आदि जेएसएफ कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

बेगूसराय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रथम वरीयता के वोट की अपील

फुलकाहा दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां महागौरी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना

error: