बिहार

प्रांजल सिंह ने मीडिया से की निष्पक्ष मंच देने की अपील

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र राजनीतिक हलचल तेज हो चुकी है। इस बीच प्रांजल सिंह, अधिवक्ता एवं पार्टी के संयुक्त सचिव (विधि एवं मुख्यालय) एवं प्रवक्ता, ने मीडिया के समक्ष भावुक अपील की है। उन्होंने हाथ जोड़कर मीडिया से निवेदन करते हुए कहा कि मैं और मेरी टीम लगातार प्रयास कर रही है कि हमें भी जनता के समक्ष अपनी बात रखने का अवसर मिले। हमने हरसंभव प्रयास किए, जगह-जगह दौड़ लगाया और कुछ हद तक सफल भी रहे। लेकिन दुर्भाग्यवश हमें अब तक हमारे समकक्षों की तरह मंच और समय नहीं मिल पाया है, जबकि हमारी संकल्पशक्ति, उत्साह और क्षमता किसी से भी कम नहीं है। प्रांजल सिंह ने यह भी कहा कि कुछ नए चेहरों को अधिक समय और कवरेज मिल रहा है, जबकि अनुभव और संघर्ष में पुराने लोग पीछे छूट रहे हैं।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने मीडिया से निष्पक्षता की अपील करते हुए कहा हम जानते हैं कि मीडिया किसे प्रसारित करेगा, यह कई कारकों पर निर्भर करता है। हम आपके संकोच को भी समझते हैं। लेकिन फिर भी, हम उम्मीद करते हैं कि हमें भी चुनाव आयोग द्वारा वादे के अनुसार समान अवसर मिलेंगे – जो अभी तक नहीं मिल पाए हैं। उन्होंने आगे जानकारी दी कि उन्होंने अपने विधि कार्यालय का एक हिस्सा पार्टी के डिजिटल गतिविधियों के लिए समर्पित कर दिया है, जहाँ से वह ऑनलाइन बैठकें और चर्चा कर सकते हैं। अंत में उन्होंने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ से उम्मीद जताई कि मीडिया इस चुनाव में निष्पक्षता का परिचय देगा और हर विचारधारा को समान मंच प्रदान करेगा।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिल्म “हक़” का विशेष प्रदर्शन

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

error: