बिहार

पटना रेलवे जंक्शन के स्क्रीन पर चला पोर्न वीडियो, 3 मिनट तक स्क्रीन पर वीडियो चलता रहा..!

पटना(न्यूज क्राइम 24): पटना रेलवे जंक्शन पर जो कुछ भी हुआ वो खुद मे शर्मसार करने वाला था। किसी ने सोचा भी नहीं था की अचानक से सामने मे गंदी चीज़े दिखाई देने लगेगी। लेकिन पटना जंक्शन के प्लैटफॉर्म पर एंटरटेनमेंट और विज्ञापन के लिए लगाए गए टीवी स्क्रीन पर अचानक अश्लील फिल्म चालू हो गई. वो भी शाम या रात में नहीं, बल्कि सुबह-सुबह के ठीक 10 बजे ही. वही अश्लील जिसे अब पोर्न फिल्में भी कहते हैं. ये पोर्न वीडियो सिर्फ कुछ सेकेंड के लिए नहीं चला. बल्कि पूरे 3 मिनट तक स्क्रीन पर वीडियो चलता रहा. 

उस वीडियो में वो वो सबकुछ दिखाया गया जिसे कोई भी अपने परिवार, बच्चे या किसी के साथ भी ऐसे खुलेआम नहीं देख सकता. इस पूरे घटनाक्रम का कई लोगों ने वीडियो भी बना डाला और सोशल मीडिया पर शेयर किया. पूरा मामला पटना जंक्शन के प्लैटफॉर्म नंबर-10 का है. अब आनन फानन में इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. सरकारी अफसरों ने ये दावा किया है कि प्लैटफॉर्म की टीवी स्क्रीन पर विज्ञापन एजेंसी को वीडियो दिखाने का अधिकार था. माना जा रहा है कि उस एजेंसी के कर्मचारी जिस पोर्न वीडियो को देख रहे थे उसे ही पटना जंक्शन के प्लैटफॉर्म नंबर-10 वाले स्क्रीन पर प्ले भी कर दिया. इसे देखते ही जब रेलवे प्रशासन को जानकारी मिली तो तुरंत विज्ञापन एजेंसी को जानकारी दी। फिलहाल, इस एजेंसी के टेंडर को तत्काल रद्द कर दिया गया है।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: