ताजा खबरेंबिहारराजनितिक

मोकामा विधानसभा सीट पर फिर गरमाई सियासत, 16 सितंबर को होगा एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन

20250910 160106

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मोकामा विधानसभा क्षेत्र एक बार फिर सियासी हलचलों का केंद्र बन गया है। आगामी 16 सितंबर को मोकामा के मोर में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन की मेजबानी मोकामा के पूर्व विधायक एवं बाहुबली नेता अनंत कुमार सिंह करेंगे। इस कार्यक्रम में जदयू के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी शामिल होंगे।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह सम्मेलन आगामी चुनाव की रणनीति तय करने और एनडीए में सीट शेयरिंग की दिशा स्पष्ट करने वाला अहम पड़ाव साबित हो सकता है। हालांकि अनंत कुमार सिंह ने अभी तक औपचारिक रूप से जनता दल की सदस्यता ग्रहण नहीं की है, लेकिन उन्होंने खुद को एनडीए का नेता बताते हुए मोकामा सीट से टिकट के प्रबल दावेदार के रूप में पेश करना शुरू कर दिया है।

मोकामा विधानसभा क्षेत्र लंबे समय से राज्य की राजनीति में सुर्खियों में रहा है। ऐसे में यह कार्यकर्ता सम्मेलन आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल को और ज्यादा गर्माने वाला साबित हो सकता है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!