झारखण्ड

होली में हुड़दंगियों पर सख्ती से पेश आएगी पुलिस, सोशल मीडिया पर भी रहेगी पैनी नजर

धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): होली के दौरान शहर में कोई गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए आज शांति समिति की बैठक की गई. शांति समिति की इस बैठक में लिए गए सुझावों पर डीएसपी अमरपांडे ने ध्यान देने का आश्वासन दिया है.धनबाद: कोयलांचल में होली के दौरान शांति व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है. इसी कड़ी में आज गोविंदपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी, डीएसपी अमर कुमार पांडेय और काफी संख्या में लोग शामिल हुए. शांति समिती की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए. धनबाद में शांति समिति की बैठक शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए डीएसपी अमर पांडेय ने कहा कि होली के दौरान प्रशासन चौकस रहेगी. पुलिस अवैध शराब की बिक्री और सोशल मीडिया पर पैनी नजर बनाए रखेगी ताकि कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हो.उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि होली के दिन बाइक अथवा चार पहिया वाहन अपने बच्चों को ना दें, डीएसपी अमर कुमार पांडे ने कहा कि इस प्रकार का कदम उठाने से सड़क दुर्घटना में कमी देखी जा सकती है. शांति समिति की बैठक में पहुंचे लोगों ने सड़क जाम के साथ-साथ पानी, बिजली आदि समस्याओं को भी उठाया. जिस पर अमल करने की बात कही गई.

Related posts

डीजीपी तदाशा मिश्रा ने की अपराध समीक्षा, केनरा बैंक डकैती और फायरिंग कांड में जल्द गिरफ्तारी के दिए निर्देश

प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तारी!

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल हुए शामिल

error: