बिहार

पटना में वांछित अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, 24 घंटे में 32 गिरफ्तार!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) पटना भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पश्चिमी क्षेत्र में बीते 24 घंटे के भीतर पुलिस ने 32 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की सख्त कार्रवाई और लगातार दबिश के चलते 17 अभियुक्तों ने स्वयं न्यायालय में आत्मसमर्पण भी किया है। इसके अतिरिक्त 65 वारंट और कुर्की मामलों का निष्पादन किया गया है, जिससे अपराधियों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।

Advertisements
Ad 1

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 206 लीटर अवैध देशी-विदेशी शराब भी बरामद की है। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानुप्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थानों को निर्देशित किया गया है, और नियमित छापेमारी की जा रही है।

Related posts

बिहार के MSME इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम, उद्योग विभाग के सचिव ने हैदराबाद में की महत्वपूर्ण बैठकें

संविधान हत्या दिवस : लोकतंत्र के उस काले अध्याय को देश कभी नहीं भूलेगा : विजय कुमार सिन्हा

मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस सतर्क, संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च

error: