क्राइमबिहार

पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार व्यक्ति को भेजा जेल!

अररिया(रंजीत ठाकुर): बसमतिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत इंडो नेपाल सीमा से सटे बेला एसएसबी कैंप के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की देर रात प्रतिबंधित कफ सिरप एवं अन्य नशीली दवाओं के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता पाई तथा गिरफ्तार व्यक्ति एवं जप्त नशीली दवाओं का कागजी खानापूर्ति के बाद बसमतिया ओपी पुलिस को सुपुर्द किया। वहीं ओपी अध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने गिरफ्तार व्यक्ति को आज शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार एसएसबी ने ग्राम पंचायत बेला वार्ड आठ, थाना बसमतिया निवासी हीरानंद राय उम्र 26 वर्ष पिता रामचंद्र राय को गुप्त सूचना के आधार पर 7 बोतल कोरेक्स कफ सिरप एवं 1269 पीस प्रतिबंधित नशीली टैबलेट के साथ भारतीय क्षेत्र से नेपाल जाने के क्रम में गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि सरकार एवं प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद भी सीमावर्ती क्षेत्र के लोग नशीली मादक पदार्थों का प्रयोग करने से बाज नहीं आ रहे हैं,जबकि सीमावर्ती क्षेत्रों में आज के ही दिनों में बिहार के मुखिया नीतीश कुमार समाधान यात्रा में दिन रात एक किए हुए हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुरू की नासरीगंज-पानापुर निःशुल्क स्टीमर सेवा, दियारा की 66 हजार आबादी को बड़ी राहत

गरीब किसान की बेटी और बहू बनी अंग्रेजी की असिस्टेंट प्रोफेसर, परिवार में खुशी की लहर

पूर्व राज्यपाल डॉ. डी. वाई. पाटिल के निधन पर राजद नेताओं ने जताया शोक

error: