बिहार

पुलिस ने अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को किया जप्त!

अररिया, रंजीत ठाकुर : बथनाहा थाना पुलिस ने बुधवार को सुबह सवेरे फेना बेलाही से अवैध रूप से बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। जिसमें से एक आयशर तथा दूसरा पावर ट्रैक ट्रैक्टर बताया गया है। दोनों ही ट्रैक्टर पर रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज नहीं है । थाना अध्यक्ष धनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक से ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन से संबंधित कागजात मांगा गया है।

कागजात जमा करने के बाद ही पता लग पाएगा कि क्या स्थिति है। समाचार प्रेषण तक ट्रैक्टर मालिक ने किसी तरह का कागजात जमा नहीं किया है। वहीं थानाध्यक्ष ने कहा कि अवैध बालू खनन के मामले में खनन विभाग को अग्रिम कार्रवाई हेतु लिखित सूचना दिया गया है।

Related posts

दुर्गा पूजा को लेकर फुलवारीशरीफ में कड़ी सुरक्षा, 25 पंडालों को लाइसेंस

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाई, नेपाली रुपये 2.01 लाख के साथ एक गिरफ्तार!

सिपाही के मौत मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, होमगार्ड की राइफल से चली थी गोली!

error: