क्राइमबिहार

पुनपुन बस स्टैंड से पुलिस ने शराब माफिया को उठाया!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): परसा बाजार थाना की पुलिस ने पुनपुन बांध पर स्थित स्टैंड से रविवार की देर शाम शराब माफिया पुट्टू को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार पुट्टू महुआबाग पुनपुन बांध का रहने वाला है जो इलाके का सबसे बड़ा शराब सप्लायर बताया जाता है । पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुनपुन सकरैचा बांध पर महुआबाग टड़वा बकपुर शिव नगर चिंहुट समेत आस पास के दर्जनों इलाके में पुट्टू का ही शराब सप्लाई होता है जिसे कम उम्र के बेरोजगार लड़को के द्वारा डिलीवरी कराया जाता है । चर्चा है कि शराब माफिया पुटू की गिरफ्तारी के बाद इलाके के कई स्फेदपोशों के पसीने छूट रहे है जो इसे संरक्षण देते रहे हैं। थाना से ही इसे छुड़ाने के लिके कई नेताओं ने ऐड़ी चोटी लगा रखी है. थानाध्यक्ष परसा संजय प्रसाद ने बताया शराब माफिया पुट्टू को गिरफ्तार कर पूछताछ किया जा रहा है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

नगर पुलिस अधीक्षक मध्य का हवाई अड्डा थाना में औचक निरीक्षण

अनुत्तीर्ण छात्राओं को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल, डीपीओ (माध्यमिक) की अध्यक्षता में अहम बैठक

राज्य में 1 अप्रैल से किसानों से सरकार खरीदेगी गेहूं

error: