बिहार

पुलिस ने लूट कांड का किया उद्भेदन ,बत्तीस लाख पचास हजार रूपया के साथ चार अपराधी गिरफ्तार!

नालंदा(राकेश): बिहारशरीफ।हरनौत थाना कांड संख्या-287 / 23 दिनांक 17.05.23 धारा-392 भावद०वि० में कांड वादी राहुल कुमार पिता-अरूण कुमार मोहल्ला चैली डांड़ थाना-आलमगंज जिला-पटना के लिखित प्रतिवेदन के आधार पर अज्ञात अपराधकर्मियों के विरुद्ध जब वो कार से पटना से जा रहे थे ,तो हरनौत थाना क्षेत्र रूपसपुर मुख्य सड़क पर दिनांक 14.05.23 को अपराधकर्मियों के द्वारा रूपया लूट कर भाग जाने सहित अन्य आरोपों में प्रतिवेदित कराया गया था।

इस लूट की घटना का उद्यभेदन हरनौत थाना के पुलिस पदाधिकारी तथा जिला आसूचना ईकाई के पदाधिकारी के द्वारा तकनीकि अनुसंधान एवं आसूचना के आधार पर कर लिया गया है तथा घटना में शामिल कुल 04 अभियुक्तों को गिरफतार किया गया है तथा घटना में लूटे गये कुल 32,50,000 (बत्तीस लाख पचास हजार रूपया) को बरामद कर कांड का सफल उद्यभेदन कर लिया गया है।

अभियुक्तों के पास से वादी का लूटा गया आधार कार्ड तथा घटना में प्रयुक्त अभियुक्तों के पास से कुल – 03 मोबाईल सेट को पुलिस के द्वारा छापामारी के कम में चौक थाना एवं मालसलामी थाना क्षेत्र से अभियुक्तों की गिरफतार की गयी तथा निशानदेही के आधार पर लूटे गये रूपया को बरामद किया गया है। इस घटना में शेष अभियुक्त के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।

अभियुक्तों से गहराई से पूछताछ की जा रही है तथा अपराधिक इतिहास के संबंध में सत्यापन किया जा रहा है।


गिरफतार अभियुक्तों का नाम पता:-

1:– दीपक कुमार पिता हरि प्रसाद सा०-आगा हुसैन का चौराहा संतोषी माँ की गली पटना सिटी थाना चौक जिला-पटना।

  1. किस्मत कुमार पिता स्व० संजीवन सिंह सा०- आगा हुसैन का चौराहा संतोषी माँ की गली पटना सिटी थाना चौक जिला-पटना।

3 :– पियूष कुमार पिता अश्वनी कुमार सिन्हा साठ-पटना सिटी जंगली प्रसाद लेन थाना चौक
जिला-पटना

4 :– अरुण कुमार पटेल पे० स्व० श्याम बाबू सा०-बडी नगला बगीचा थाना मालसलामी,जिला-पटना

Related posts

नवाबगंज पंचायत में आम सभा, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

ग्रामीणों की भागीदारी से तैयार की गई पंचायत विकास की रूपरेखा

पटना जिले के सभी थानों में Child Help Desk और Child Corner स्थापित

error: