ताजा खबरेंबिहार

लापता बच्चे को पुलिस ने उसके परिजनों को सौंपा

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): बाईपास थाना क्षेत्र में बच्चा जो कि अपने परिजनों से बिछड़ गया था, जिसे आज उसकी नानी को पुलिस वाले ने सौप दिया. जिससे सभी ने राहत की सांस ली.

बताया जाता है कि बुधवार को बाईपास थाना क्षेत्र में एक 5 वर्षीय लापता बच्चा भटक रहा था, बच्चे को भटकता देख पुलिस ने अपने साथ थाना ले आई, जहां पुलिस के पूछने के बाद बच्चे ने अपना नाम राहुल बताया, लेकिन वो कहां से आया और कहां रहता है ये नही बता पा रहा था, जिसके बाद पुलिस टीम ने लापता बच्चे के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाने में लग गई और इसकी फ़ोटो के साथ सम्पर्क नम्बर लिखकर पूरे समूह में इसको लगातार शेयर किया गया. “न्यूज़ क्राइम 24” के ओफ्फिसिल पेज पर भी इस खबर को प्रकाशित किया गया, जहां दर्शकों ने इस खबर को लगातार शेयर किया. जिसके बाद आज राहुल के परिजनों को इसकी जानकारी मिली, जहां राहुल की नानी ने थाना में आकर बच्चे को ले गई. जिसके बाद सभी ने राहत भरी सांस ली. बच्चा मेहंदीगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

Related posts

कोरोनाकाल की याद के साथ रिश्तों का संदेश दे गई बोध

उर्दू गजल अदब की आबरू है : कुलसचिव

जिले के क्लैप लिपि और प्लेट से संबंधित बच्चों को स्वस्थ्य बनाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा भेजा गया पटना