बिहार

भड़काऊ भाषण देने पर पुलिस ने खुशबू पांडेय समेत 20 अज्ञात लोगों पर किया एफआईआर

जमुई, मो.अंजुम आलम। जिले के लक्ष्मीपुर में धर्म के नाम पर भड़काऊ भाषण देने मामले में लक्ष्मीपुर थाने की पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए खुशबू पांडेय पर प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपीत खुशबू पांडेय मलयपुर थाना क्षेत्र के मलयपुर गांव निवासी अशोक पांडेय की पुत्री है। दरअसल लक्ष्मीपुर प्रखंड में हिंदू स्वाभिमान संगठन के सदस्यों द्वारा संगठन की स्थापना दिवस पर शोभा यात्रा निकाली गई थी।जिसमें शामिल होने खुशबू पांडेय भी पहुंची थी।इस दौरान धर्म के नाम पर भड़काऊ भाषण दिया गया था।

बताया जाता है कि जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर नरसिंहानंद सरस्वती महाराज का हिंदू स्वाभिमान संगठन है। 15 नवंबर को संगठन का स्थापना दिवस था।इस मौके पर जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड में एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई थी।इस विशाल शोभा यात्रा में मलयपुर बस्ती के रहने वाले अशोक पांडेय की पुत्री खुशबू पांडेय के द्वारा भड़काऊ भाषण दिया गया था।

Advertisements
Ad 1

वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने संज्ञान लेते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर खुशबू पांडेय के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने को लेकर नामजद अभियुक्त बनाया गया है। जबकि पुलिस ने 20 अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है। पूरे मामले को लेकर सोमवार को मुख्यालय डीएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि एक वीडियो सामने आया है

जिसकी जांच की गई जिसमें मामला सही पाया गया है। जिसमें अशोक पांडेय की पुत्री खुशबू पांडेय पर लक्ष्मीपुर थाना प्रभारी राजवर्धन कुमार के द्वारा भड़काऊ भाषण देने मामले में खुशबू पांडेय और 20 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।इसके आधार पर पहचान कर उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि प्राथमिक दर्ज होने के बाद खुशबू पांडेय ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा दिए गए भाषण में ऐसा कुछ नहीं बोला गया है।उन्हें बिहार पुलिस पर भरोसा है की बिहार पुलिस इसको समझेगी और उचित न्याय करेगी।

Related posts

महिला मेगा जॉब फेयर : दो दिनों में 6135 महिलाओं को मिला रोजगार

कालाबाजारी पर रोक के लिए सभी डीएम एवं एसपी को दिए गए हैं आवश्यक निर्देश

परेड ग्राउंड का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

error: