पंजाब

मॉल में आधी रात को पुलिस का ‘महाछापा’ 18 स्पा सेंटरों की जांच, 8 में मिलीं संदिग्ध गतिविधियां

गुरुग्राम, सुशीला देवी : सेक्टर-90 स्थित सफायर 90 मॉल में शनिवार रात पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए 18 स्पा सेंटरों पर संयुक्त छापेमारी की। गुरुग्राम पुलिस और हरियाणा राज्य महिला आयोग की इस कार्रवाई से मॉल में हड़कंप मच गया।

करीब पांच घंटे तक चले ऑपरेशन में 8 स्पा सेंटरों में प्रथम दृष्टया संदिग्ध गैर-कानूनी गतिविधियों के सबूत मिले।रात 10 बजे से सुबह 3 बजे तक चले इस अभियान में करीब 100 पुलिसकर्मी शामिल रहे, जिनमें 20 इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर भी थे। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शिनी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहीं। कार्रवाई ACP मुख्यालय-I अभिलक्ष जोशी की निगरानी में की गई।

Related posts

प्लास्टिक के दानों की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे थे नशे की खेप, पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

नशे में धुत ड्राइवर ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर, युवती ने पीछा कर पकड़ा; जड़े थप्पड

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा