बिहार

छत से फायरिंग की सूचना पर नदी थाना पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और 18 जिंदा कारतूस बरामद!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) नदी थाना क्षेत्र के गुलमहियाचक में घर की छत से फायरिंग किए जाने की सूचना पर नदी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक के पास से एक देशी कट्टा, 18 जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार 17 अगस्त 2026 को सूचना मिली थी कि पप्पू कुमार, पिता स्वर्गीय अमृत सिंह, निवासी गुलमहियाचक, थाना नदी, जिला पटना, अपने घर की छत से फायरिंग कर रहा है। सूचना की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को देने के बाद अपर थानाध्यक्ष नदी के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने विधिवत छापामारी कर पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा, 18 जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर विधिवत जब्ती सूची तैयार की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पप्पू कुमार (21 वर्ष), पिता स्वर्गीय अमृत सिंह, निवासी गुलमहियाचक, थाना नदी, पटना के रूप में हुई है। मामले में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। छापामारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी: पु.अ.नि.-सह-अपर थानाध्यक्ष देवकर्ण बंटी, स.अ.नि. सुबोध कुमार, स.अ.नि. अजय कुमार सिंह, स.अ.नि. प्रवीण कुमार एवं स.अ.नि. बलवंत प्रसाद सिंह शामिल रहे।

Related posts

शिक्षकों की पूर्ण वेतनमान की मांग को लेकर विधायक रत्नेश कुशवाहा को ज्ञापन सौंपा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु व स्वस्थ जीवन के लिए तख्त पटना साहिब में अरदास

प्रशासन सख्त, मादक पदार्थों के सेवन एवं अवैध कारोबार पर होगी कानूनी कार्रवाईजिलाधिकारी : श्री आनंद शर्मा

error: