बिहार

पंजाब के टांडा थाना क्षेत्र से चोरी हुई ट्रैक्टर घूरना में पुलिस ने पकड़ा, किया पंजाब पुलिस के हवाले

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड के घूरना थाना पुलिस ने एक माह पूर्व एक स्वराज ट्रैक्टर एक नाबालिक बालक चला रहे थे जहां पुलिस ने उसे जांच पड़ताल के लिए पकड़ा था। इसके बाद घूरना थाना लाया गया लेकिन कोई ट्रैक्टर लेने नहीं पहुंचा। इसके बाद बुधवार को पंजाब के टांडा थाना पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक के साथ थाना पहुंचकर ट्रैक्टर की पहचान की। इसके बाद पंजाब पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद ट्रैक्टर को अपने साथ पंजाब के टांडा थाना ले गई। पंजाब पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अररिया के राजी शाह उर्फ रिंकू पिता गिलजिन ने पंजाब के टांडा थाना क्षेत्र के निवासी का ट्रैक्टर ट्राली चला रहा था जहां उन्होंने ट्रैक्टर ट्राली चोरी करके वहां से फरार हो गया था। इसके बाद पंजाब के टांडा थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज की थी।

Advertisements
Ad 1

जहां एक महीने तक छापेमारी की गई लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। कुछ दिन बाद पता चला कि अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड के भारत नेपाल सीमा से सटे घूरना थाना में एक स्वराज ट्रैक्टर पकड़ाया। जिसके बाद ट्रैक्टर मालिक के साथ पहुंचकर ट्रैक्टर की पहचान की गई। पंजाब पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर बरामद की गई है लेकिन ट्राली नहीं बरामद हुई है। हालांकि इस मामले में आरोपित घर से फरार बताए जा रहे हैं। इस संदर्भ में घूरना थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि एक माह पूर्व संदेह के आधार पर जांच में एक ट्रैक्टर पकड़ाया था लेकिन कोई ट्रैक्टर लेने नहीं पहुंचा। जिसके बाद पता चला कि पंजाब से चोरी हुई है। जहां पंजाब के टांडा पुलिस ट्रैक्टर मालिक के साथ पहुंच कर पहचान कर गुरुवार को ट्रैक्टर ले गई।

Related posts

बिहार कैबिनेट मीटिंग में 20 अहम प्रस्तावों पर मुहर, AI मिशन, E-Bus और E-Voting जैसे बड़े फैसले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए बैठक आयोजित किया गया

शेखपुरा डीएम ने EVM वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

error: