बिहार

छोटी पटनदेवी मंदिर परिसर में कवि सम्मेलन का आयोजन

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): श्री पटनदेवी जी गौ मानस सेवा संस्थानम् के तत्वावधान में आठवें दशक के सशक्त जनवादी कवि, लेखक साहित्यकार और फ़िल्म निर्माता ई. गौरी नाथ द्विवेदी के पुण्य स्मृति में वसंतोत्सव – काव्यांजलि पुष्पांजलि का आयोजन हुआ , श्री छोटी पटन देवी मन्दिर के पीठाचार्य अभिषेक अनंत द्विवेदी के वैदिक मंत्रोच्चार और शंख ध्वनि से कवि सम्मेलन का शुभारंभ हुआ हिंदी साहित्य सम्मलेन पटना के वरिष्ठ साहित्यकार ओम प्रकाश पाण्डेय, डॉ० शाह अद्वैत कृष्ण, डॉ० टी पी गोलवारा, बाबा विवेक द्विवेदी , रक्त वीर अमित कुमार और कार्यक्रम संयोजक परमहंस तिवारी ने संयुक्त रूप से मंगल दीप प्रज्वित कर कार्य क्रम का विधिवत् उदघाटन किया

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम का संचालन बाबा विवेक द्विवेदी और अध्यक्षता ओम प्रकाश पाण्डेय प्रकाश और मंच संचालन संयोजक प्रभात कुमार धवन ने किया। वरिय पत्रकार और रंग मंच के संस्थापक विश्वनाथ शुक्ल चंचल और और प्रसिद्ध रंग कर्मी साहित्यकार पुरूषोत्तम रस्तोगी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड और समाजसेवी प्रभात जायसवाल एवं आलोक चोपड़ा सहित तीस युवा और वरिय साहित्यकारों को साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। कवि गौरी शंकर राज हंस , अनील रश्मि ,रघुनाथ प्रसाद सोनेबाल , प्रभात धवन , ऋतुराज पुजा , मुकेश ओझा , दुर्गेश मोहन , मधुरेश नारायण , सिद्धेश्वर , प्रेम किरण , मो . नसीम अख्तर , चंद्र प्रकाश तारा ने अपनी रचनाओं पर खूब तालियां बटोरी।

Related posts

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को किया संबोधित,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ पर समीक्षा बैठक, मॉडल सोलर विलेज बनेगा जिले का एक गांव

error: