बिहार

PMCH बना दुनियां का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल, CM नीतीश ने दिया बड़ी सौगात

पटना, (न्यूज क्राइम 24) पीएमसीएच विश्व का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल बनने जा रहा है। इसके लिए अस्पताल का पुनर्विकास किया जा रहा है और इस पुनर्विकास योजना के तहत 903.50 करोड़ की लागत से विभिन्न भवनों का उद्घाटन और शिलान्यास सीएम नीतीश कुमार ने किया है। इसके लिए आज पीएमसीएच परिसर में समारोह का आयोजन किया गया।

इस परियोजना के उद्घाटन के साथ ही पटना का पीएमसीएच दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल बन गया है। इसके साथ ही कई सुविधायें बढ़ जायेगी।इसमें 250 करोड़ रूपये ग्रीन ग्रिड पर खर्च हो रहा है। इसके साथ ही नये आधुनिक भवन में ब्लड बैंक की सुविधा शुरू हो रही है.एक ही छत के नीचे थैलेसीमिया हेमोफीलिया और एचआईवी संक्रमितों को पूरी तरह से नि:शुल्क ब्लड दिया जायेगा।

वहीं गायनी,कैंसर,इएनटी को छोड़कर 20 विभाग की नये बिल्डिंग में शिफ्ट किया जा रहा है। छात्राओं के लिए नये छात्रावास का भी उद्घाटन किया गया है। इसके साथ ही 750 वाहनों के पार्किंग की सुविधा का इंतजाम यहां किया जा रहा है। इस समारोह में शामिल होकर खुद सीएम नीतीश कुमार इन योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

Related posts

शिक्षक दिवस पर विधायक को छात्र ने भेंट किया गुलाब

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बिना विकसित भारत संभव नहीं

बिहार में बनेगा शिक्षक प्रशिक्षण विश्वविद्यालय, शिक्षा विभाग और Google के बीच हुआ MoU

error: