बिहार

स्वयं भी मतदान करे और दूसरों को भी जागरूक करें

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पटना साहिब इकाई मे हरिओम दिनकर के नेतृत्व मे युवा छात्र मतदाताओ के बीच ‘विकसित भारत मे युवाओं की भूमिका’ विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे हरिओम ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुये कहा की छात्र कल के नही बल्कि आज के भविष्य है, युवा ही भविष्य मे देश की दशा दिशा तय करने वाले नेतृत्वकर्ता होगें। कार्यक्रम मे बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा की मतदान के दिन स्वयं भी मतदान करे और अपने समाज के लोगो को भी मतदान करने के लिए जागरुक करे।

धन्यवाद ज्ञापन अजय पटेल ने किया। कार्यक्रम मे विक्की शाह, कुमार सोनू, उज्जवल यादव, विशाल आर्या, कुमार बिट्टू, कुमार सन्नी, रोहित मेहता, आयुष पटेल, रोहित यादव समेत अन्य छात्रगण उपस्थित थे।

Related posts

विश्व हृदय दिवस पर पारस हेल्थ में वॉकाथॉन, शेखपुरा मोड़ तक निकली जागरूकता यात्रा

आर्म्स एक्ट के फरार प्राथमिकी अभियुक्त अभिषेक कुमार गिरफ्तार!

प्रखंड कॉलोनी प्राथमिक विद्यालय में गांधी जयंती पर स्वच्छता का संदेश, बच्चों ने चलाया जागरूकता अभियान

error: