ताजा खबरेंराष्ट्रीय

पोखरा के पास सेती नदी की खाई में गिरा विमान!

नेपाल(न्यूज क्राइम 24): रविवार को बड़ा विमान हादसा हो गया है. नेपाल के पोखरा में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें तीन बच्चों समेत 68 यात्री सवार थे. इस विमान में 5 भारतीय नागरिकों समेत 14 विदेशी भी सवार थे. नेपाल की सेना, सशस्त्र पुलिस, नेपाल पुलिस के साथ ही स्थानीय नागरिक रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अब तक 42 शव बरामद किए गए हैं।

काठमांडू पोस्ट की खबर के मुताबिक, विमान पुराने हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यति एयरलाइंस के विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे. एक और अहम बात सामने आई है कि विमान में में हवा में ही आग लग गई थी और उसी के बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

Related posts

तीसरे अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा पत्रकारिता सम्मेलन–2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे पत्रकार शशि भूषण कुमार

सड़क हादसे के बाद बवाल, कई वाहनों में लगाई आग

विश्व का दूसरा एवं भारत का सबसे बड़ा ज्वेलरी शो IIJS का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने किया

error: