बिहार

फुलवारी के युवक की गला काटकर हत्या

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): राजधानी पटना के बिहटा थाने के नेउरा ओपी अंतर्गत धुरीचक गांव के बाहर सुनसान इलाकों में झाड़ियों में गला काटकर हत्या कर फेंका हुआ युवक की लाश देख इलाके में सनसनी फैल गई । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर दानापुर अनुमंडल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मृतक के पॉकेट से मिले आधार कार्ड पैन कार्ड वोटर आईडी कार्ड से उसकी पहचान फुलवारी शरीफ के मुनीर कॉलोनी निवासी खुर्शीद अंसारी के बेटे 40 वर्षीय फिरोज अंसारी रूप में होते हैं परिजनों में कोहराम मच गया । रोते बिलखते फुलवारी से परिजन दानापुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे जहां फिरोज अंसारी की लाश देख विलाप करने लगे । परिवार वालों का कहना है कि फिरोज अंसारी पेंट पुचारे का काम करता था। इसी सिलसिले में वह रविवार को घर से निकला था । परिवार वालों ने सोचा कही काम से रुक गया होगा या अपने मनेर के शेररपुर व्यापार इलाके में ससुराल चला गया होगा। परीजनो ने पुलिस को बताया है कि काम के सिलसिले में फिरोज़ पहले भी कई दिन तक गायब रहता था इसलिए किसी ने कोई अनहोनी नही सोंचा था। इसीलिए कोई खोजबीन भी नही की गई। अब उसकी हत्या के बाद पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है । मृतक पेंट पुचारा के ठीकेदारी के साथ ही जमीन की ब्रोकरी भी करता था.

Advertisements
Ad 1

नेउरा ओपी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने मंगलवार को करीब साढ़े दस से पौने ग्यारह बजे के बीच सूचना दिया था की पटना नई दिल्ली रेल खंड से उत्तर झाड़ियों में युवक की लाश पड़ी है। इसकी सूचना पर पुलिस वहां पहुंची झाड़ियों में केवल जूता नजर आ रहा था। झाड़ियों में घुसकर पुलिस ने शव को बाहर निकाला । जहां शव फेंका हुआ था वहां पानी नही था जबकि थोड़ी दूरी पर पानी गड्ढे में दिख रहा था। मृतक का गला काट कर हत्या किया गया है । शव देखने से प्रतीत होता है कि इसकी हत्या किसी पेशेवर हत्यारे ने किया है । मृतक के पास से मिले दस्तावेज के आधार पर उसकी पहचान फुलवारी शरीफ थाना अंतर्गत मुनीर कोलोनी निवासी खुर्शीद अंसारी के बेटे फिरोज अंसारी के रूप में की गई है । मृतक के परिवार वाले पुलिस को कुछ नहीं बता पा रहे है की हत्या किस कारणों से हो सकती है या नेउरा इलाके में वह कैसे पहुंच गया। परीजनो का कहना है कि पेंट पुचारा के काम की ठेकेदारी करता था । शायद काम के सिलसिले में उस इलाके में गया होगा। बहरहाल पुलिस हर पहलू पर जांच में जुटी है । मृतक के जेब से पर्स खैनी का चुनौटी, आधार कार्ड, वोटर आईडी और पैन कार्ड मिला है। वहीं फिरोज की गला काट कर हत्या की खबर मिलते ही मंगलवार की दोपहर फुलवारी शरीफ में लोग सन्न रह गये।फिरोज के घर परिवार में चीत्कार मच गया। मृतक फिरोज पांच भाईयों में सबसे बड़ा था। पिता खुर्शीद अंसारी मां पत्नी का रो रो कर बुरा हाल होने लगा। मृतक को चार बेटे और दो बेटियों का भी हाल बुरा था । किसी को कुछ समझ मे नही आ रहा था कि आखिर उसकी किसी से क्या दुश्मनी थी जिसने हत्या करा दिया। परिवार के साथ ही मुहल्ले में भी मातम का माहौल था। आसपड़ोस के लोगों ने बताया कि कभी गलत संगत में नही रहा।

Related posts

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

जयपुर की तर्ज पर गणगौर महोत्सव 2026 का आयोजन 21 मार्च को

एमडीएम में अनियमितता की शिकायत पर जांच करने आए बीआरपी

error: