बिहार

चुनाव को लेकर फुलवारीशरीफ पुलिस हुई सख्त, गश्ती टीम ने 70 लीटर देसी शराब के साथ एक को पकड़ा

फुलवारीशरीफ, अजित। विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहे विशेष सघन वाहन जांच अभियान के तहत फुलवारी शरीफ थाना पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की. थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल गश्ती-1 की टीम ने यीशुपुर के पास एक स्कूटी (रजिस्ट्रेशन नंबर BR-01EJ-5094) से 70 लीटर देसी शराब बरामद की। गश्ती दल ने मौके से बीकू कुमार, पिता राजकुमार ठाकुर, निवासी सकीम बलुआ, थाना मनेर, जिला पटना को गिरफ्तार किया. पुलिस ने शराब सहित स्कूटी जब्त कर उसे आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना परिसर में सपूर्द कर दिया।

इस अभियान में पदाधिकारी पुअनि नईमुद्दीन अंसारी तथा सअनि राम लखन सिंह शामिल थे। थाना प्रभारी ने बताया कि एसएसपी पटना के निर्देश पर पूरे क्षेत्र में अवैध शराब और असामाजिक तत्वों के खिलाफ गश्त और वाहन जांच अभियान तेज कर दिया गया है।पुलिस का कहना है कि चुनावी माहौल में किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लगातार निगरानी जारी रहेगी।

Related posts

जन्माष्टमी उत्सव में राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

एस-ड्राइव अभियान में चार एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कृष्णोत्सव में ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ पर झूमे युवा, मिलर ग्राउंड में भव्य आगाज

error: