बिहार

फुलवारी शरीफ पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 25 गुमशुदा मोबाइल लौटाए, लोगों ने कहा – “थैंक यू पुलिस”

पटना, अजित : फुलवारी शरीफ थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 25 चोरी या गुम हुए मोबाइल बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाया। बुधवार को थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान के जरिए करीब 5.15 लाख रुपये मूल्य के इन मोबाइलों की बरामदगी हुई। अब तक 100 से अधिक मोबाइल वापस किए जा चुके हैं।

मोबाइल पाकर लोगों की खुशी देखते ही बन रही थी। एक लाभार्थी ने कहा, “हमें उम्मीद नहीं थी कि हमारा मोबाइल वापस मिलेगा, लेकिन फुलवारी शरीफ पुलिस ने कमाल कर दिया। थैंक यू पुलिस!” वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने कहा, “यह बहुत अच्छा काम है। पुलिस का यह प्रयास काबिले तारीफ है।”

पुलिस ने बताया कि बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिसके समाधान के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

Related posts

11वें आयुर्वेद दिवस पर प्रदर्शनी और मिनी एक्स्पो का आयोजन

मां सीता महिला विश्वविद्यालय की स्थापना बिहार की बेटियों के लिए गौरवपूर्ण सौगात : संजय सरावगी

पथ निर्माण मंत्री की अध्यक्षता में भागलपुर कमिशनरी के अंतर्गत संचालित सड़क, पुल एवं ROB परियोजनाओं की समीक्षा

error: