बिहार

पी एच ई डी जेई पंकज कुमार का हुआ तबादला, सकीम अहमद बने भरगामा के नए जेई

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिला के भरगामा प्रखंड में पी एच ई डी जेई पंकज कुमार का ट्रांसफर पर जाने की खबर सुनकर भरगामा पी एच ई डी कार्यालय में लोगों की भीड़ लग गई। दरअसल ये लोगों को जेई से बहुत लगाव था। इन लोगों का जेई से लगाव इतना ज्यादा था कि वो गले लगकर रोने लगे और उन्हें वहां से कहीं भी नहीं जाने की गुजारिश की। हालांकि,जेई ने कहा कि ये काम का हिस्सा है और इसे निभाना ही होगा। अररिया जिला में पी एच ई डी विभाग में जेई पंकज कुमार वर्तमान में भरगामा पी एच ई डी जेई के रूप में काम कर रहे थे। और इन्हें वर्तमान में पूर्णिया जिला के जलालगढ़ प्रखंड का जेई बनाया गया है।

उनके जगह पर सकीम अहमद को पदस्थापित किया गया है। भरगामा के निवर्तमान जेई पंकज कुमार के चेहरे पर चमक और सरल स्वभाव देखते ही बनती थी। जेई पंकज कुमार को विभाग ने जैसे ही ट्रांसफर का आदेश जारी किया,उनके प्रखंड क्षेत्र की जनता की आंखों में आंसुओं का सैलाब आ गया। जेई साहब ने किसी तरीके से इन सभी को सांत्वना दिया और कहा कि ट्रांसफर पोस्टिंग तो सतत प्रक्रिया है।

Advertisements
Ad 1

भरगामा प्रखंड में तैनात जेई पंकज कुमार ने जनता के दिलों में अपनी ऐसी छाप छोड़ी है कि उनके सभी कायल हो गए हैं। पंकज कुमार 2018 में जब भरगामा प्रखण्ड आए तो सबसे पहले वे पी एच ई डी विभाग के कामों की हालत देखकर चौंक गए और उन्होंने पी एच ई डी विभाग के कामों की सूरत बदलने का बीड़ा उठाया। और 2023 तक में उन्होंने पी एच ई डी विभाग की सूरत बदल कर रख दिया। और जो एक जेई का कर्तव्य होता है उसे बखूबी निभाया।

Related posts

जल जमाव समस्या का होगा निदान : रत्नेश कुशवाहा

श्री राम नवमी शोभायात्रा की तैयारी तेज, प्रशासनिक बैठक में सुरक्षा व सुविधाओं पर जोर

बिहार सरकार द्वारा तख्त पटना साहिब में श्रृद्धालुओं के लिए मल्टीलेवल पार्किंग की सौगात

error: