ताजा खबरेंबिहार

बिहार में कम हो सकती पेट्रोल-डीजल की कीमत, मोदी ने की यह अपील

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): बिहार में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं। हालांकि, यह मामूली इजाफा है। पेट्रोल में 0.08 जबकि डीजल में भी इतने ही पैसे प्रति लीटर की वृद्ध‍ि की गई है।  फिलहाल पटना में पेट्रोल 116 रुपये 23 पैसे जबकि डीजल 101 रुपये 06 पैसे बिक रहा है। अब राहत भरी खबर यह है कि बिहार में पेट्रोल-डीजल की दरों में कमी आ सकती है। ऐसा उस स्थिति में हो सकता है जब नरेंद्र मोदी की सलाह पर राज्‍य सरकार अमल करेगी।
दरअसल कोरोना मामले को लेकर राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्‍यों से पेट्रोल-डीजल का टैक्‍स घटाने की अपील की है। पीएम ने कहा कि कई राज्‍यों ने टैक्‍स में कटौती की इस कारण लोगों को राहत मिली लेकिन कुछ राज्‍यों ने ऐसा नहीं किया इस कारण लोग परेशान हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग में सीएम नीतीश कुमार समेत कई राज्‍यों के सीएम शामिल रहे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

तक्षशिला कॉलेज में 15 दिवसीय सूक्ष्म शिक्षण कार्यशाला शुरू

नवाबगंज में चैती दुर्गा माता की प्रतिमा को दी गई भावभीनी विदाई

सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर में त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ

error: