बिहार

पत्नी की नहीं हुई विदाई तो साली को लेकर फुर्र हुआ जीजा!

दरियापुर(न्यूज़ क्राइम 24): ससुर ने अपनी बेटी की विदाई नहीं की तो दामाद ने अपनी छोटी साली का अपहरण कर लिया। लड़की के पिता ने गड़खा थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें दरियापुर थाने के अकबरपुर गांव निवासी कृष्णा राम को आरोपी बनाया गया है। दर्ज प्राथमिकी में लड़की के पिता ने कहा है कि उनके दामाद कृष्णा राम ने कुछ दिनों पहले धमकी दी थी कि अगर उसकी पत्नी सुकांति देवी की विदाई नहीं की गई तो वह उनकी बेटी (14 वर्ष) का अपहरण कर शादी कर लेगा। इस पर लड़की के पिता ने कहा कि आप सुकांति के साथ अक्सर मारपीट करते हैं तो मैं उसे कैसे विदा कर दूं? इस बीच उनकी नाबालिग बेटी शौच करने खेत की तरफ गई, लेकिन काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटी। खोजबीन के दौरान कुछ लोगों ने बताया कि उनका दामाद उनकी बेटी को जबरन बाइक पर बैठाकर गांव से बाहर ले जा रहा था। प्राथमिकी में शादी की नीयत से उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिए जाने की बात कही गई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना बिहार के सारण जिले के उत्तर कदना गांव की है।

Related posts

विजयादशमी पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ रावण दहन

महिला की हत्या का खुलासा : जमीन के सौदे की रंजिश में पत्नी को मार डाला, तीन आरोपी गिरफ्तार!

साइबर क्राइम थाने का उदघाटन : सुश्री अंकिता शर्मा

error: