बिहार

वैक्सीनेशन के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा

अररिया, सोनामनी गोदाम से संजय पंडित की रिपोर्ट

कोरोना संक्रमण को देखते हुए वैक्सीनेशन के प्रति लोगों का रूझान बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि काफी संख्या में लोग वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन लेने पहुंच रहे हैं।इस बाबत कुर्साकांटा प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर जमील अहमद ने बताया कि रविवार को 15 केंद्रों पर 1270 लोगों को वैक्सीन दिया गया है इनमें से पंचायत सरकार भवन में 70, एपीएचसी हलघरा में 20, एपीएचसी टुकड़ी में 50, एपीएचसी सुंदरी में 90, एस एस कोतहपुर में 40, एमएस गोसनगर में 150, एमएस कपरफोड़ा में 100, एमएस पहुंशी में 140, यूएमएस सोनापुर 50, एम् एस मधुबनी में 150, एम एस जिगीर परासी में 120, एम एस सिझुआ में 90, यूएमएस लक्ष्मीपुर में 70, एमएस लक्ष्मीपुर में 60 लोगों को वैक्सीनेशन दिया गया है, इनमें से 60 से ऊपर उम्र के 146एवं 45 से ऊपर उम्र के 368 तथा 18 से ऊपर उम्र के 756 लोगों ने टीका लगाया गया है ।

Related posts

जिले के बायसी प्रखंड में संशोधित गृह भ्रमण अनुसूचक पर आंगनबाड़ी सेविकाओं का प्रशिक्षण आयोजित

स्कूटर और मोटरसाइकिलों का लोकार्पण किया गया

ताजपुर में विकास कार्य ठप, 6 महीने से उखड़ी सड़क पर चलने को मजबूर ग्रामीण

error: